Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

‘लालच और डर से आदमी अपनी आस्था बदलता है..’ कांग्रेस नेताओं के दल-बदल पर पीसीसी चीफ का बड़ा बयान

20

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीखों का कुछ ही दिनों के अंदर ऐलान होने को है। सभी पार्टियां चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं, पार्टियों में बद-बदल का दौर भी लगातार देखने को मिल रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेताओं के दल बदल पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान सामने आया है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का कहना है, कि लालच और डर से आदमी अपनी आस्था बदलता है। जो लोग गए हैं उनको धन्यवाद। कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद कराया। नेता अपनी आस्था बदल सकता है, लेकिन कार्यकर्ता नहीं। हम लोग चुनाव हारे हैं, लेकिन निराश नहीं हैं।

भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, कि 370 कर्जदार किसान, बेरोजगार, आत्महत्या करने वाले लोगों को ढूंढे। जनता लोकतंत्र में माई-बाप होती है। जनता इनका अहंकार देखे। वहीं, ओपिनियन पोल को लेकर जीतू पटवारी ने कहा, कि मैं अपनी बात रख चुका हूं। पीएम मोदी ने 2014 में जो कहा वह कितना काम हुआ। किसानों की आय डबल नहीं हुई, रोजगार नहीं मिला, प्रोपेगेंडा चलाएंगे, पोल चल रहे हैं। टीवी को भी प्रभाव में ले लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.