Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के लखनऊ, अमेठी, दिल्ली और मुंबई के 15 ठिकानों पर ED का छापे

26

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जारी धनशोधन जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश में लखनऊ और अमेठी, महाराष्ट्र में मुंबई और दिल्ली में कुल 14 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। जिस समय ईडी ने रेड की गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति भी घर के अंदर मौजूद रहे। इसके अलावा गायत्री प्रजापति की  महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर भी ईडी ने छापा मारा है।

बुधवार देर रात हुई यह छापेमारी अवैध खनन घोटाले के मामले में हुई है। बीती 16 जनवरी को मुंबई, लखनऊ और अमेठी में हुई छापेमारी के दौरान ईडी को गायत्री प्रजापति और उनके बेटों के द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के सबूत मिले थे। जनवरी माह में मुंबई में हुई छापेमारी के दौरान ईडी को गायत्री व उनके परिवार की संपत्तियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद लखनऊ जोनल की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को मुंबई पहुंची थी, जहां ईडी मुंबई की टीम के साथ मिलकर मलाड इलाके में क्रेसेंट अमिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई गई रिहायशी बिल्डिंग के फ्लैट में छापेमारी की थी।

सूत्रों ने बताया कि लखनऊ में प्रजापति के घर पर छापेमारी की जा रही है। ईडी ने उत्तर प्रदेश सतर्कता विभाग की प्राथमिकी के आधार पर 2021 में धनशोधन का मामला दर्ज किया था। इस प्राथमिकी में प्रजापति और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ अवैध रेत खनन और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगाए गए थे। केंद्रीय एजेंसी ने जनवरी में प्रजापति, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मुंबई में स्थित चार फ्लैट और लखनऊ में स्थित कई भूखंड कुर्क किए थे। ईडी ने तलाशी के बाद यह कार्रवाई की थी।

ईडी का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहने के दौरान प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों ने विभिन्न “काल्पनिक और दिखावटी” लेनदेन के माध्यम से अवैध धन को ‘सफेद’ किया और कई संपत्तियां अर्जित कीं। एजेंसी ने कहा था कि प्रजापति ने अवैध रूप से हासिल नकदी को जमा करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों का भी उपयोग किया।

इस दौरान टीम को कई अन्य संपत्तियों के भी दस्तावेज बरामद हुए जिनमें क्रेंसेट बिल्डिंग में तीन अन्य फ्लैट, बोरीवली में बालाजी कारपोरेशन बिल्डिंग में दो आलीशान फ्लैट शामिल थे। गायत्री ने ये फ्लैट अपने दोनो बेटों अनिल और अनुराग प्रजापति व बहुओं के नाम से खरीदे थे। एजेंसी के अनुसार हर एक फ्लैट की कीमत दो से तीन करोड़ रुपये तक है। एजेंसी के मुताबिक, मुंबई में खरीदे गए इन सभी फ्लैट का अधिकांश भुगतान कैश में किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.