Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

परमाणु युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार…पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी

39

रूस के राष्ट्रपति चुनाव से पहले व्लादिमीर पुतिन ने अपने एक बयान से पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. रूसी स्टेट मीडिया को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने पश्चिमी देशों के जंग में कूदने की संभावनाओं के जवाब में कहा, रूस हर तरह की जंग के लिए तैयार है और अगर रूस की संप्रभुता को खतरा होता है तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए भी तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कुछ भी जल्दबाजी में नहीं हो रहा है लेकिन वे परमाणु युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

पुतिन ने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि रूस को यूक्रेन के खिलाफ जंग में अभी तक सामूहिक विनाश वाले हथियारों के इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ी है. इसके अलावा उन्होंने पड़ोसी देश फिनलैंड को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर फिनलैंड NATO में शामिल हुआ तो वे रूस-फिनलैंड बॉर्डर पर परमाणु हथियार डिपलॉय करेगा.”

क्रेमलिन का परमाणु प्रिंसिपल

पुतिन ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल क्रेमलिन के परमाणु सिद्धांत में शामिल है, किन परिस्थितियों में रूस अपने हथियारों को इस्तेमाल करे ये सब निर्धारित है. पुतिन ने आगे कहा, “हमारे अपने सिद्धांत हैं और उनमें विनाशकारी हथियारों का इस्तेमाल करना भी शामिल है. पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि अगर अमेरिका जंग में अपने सैनिक उतारता है तो ध्यान रहे हमारे परमाणु हथियार सिर्फ रखने के लिए नहीं है.

यूक्रेन ने किए ड्रोन हमले

पुतिन का ये बयान तब आया जब यूक्रेन ने लगातार दूसरी बार रूसी क्षेत्रों पर ड्रोन हमले किए हैं. खबरों के मुताबिक इन हमलों से रूस की गैस आपूर्ति लाइन भी प्रभावित हुई है और बेलगोरोड क्षेत्र के कुछ गांवों में बिजली भी कट गई है. मंगलवार को यूक्रेन समर्थित दो सशस्त्र मिलिशिया समूहों ने सीमा रेड्स की जिम्मेदारी ली है, जिससे कई घंटों की तक रूस के बेलगोरोड और कुर्स्क क्षेत्रों में दहशत का महौल बना रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.