Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

पीएम मोदी के दौरे के दूसरे दिन ही बदले गए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, अब इन्हें मिली कमान

32

उत्तर प्रदेश के तीन बड़े आईपीएस अधिकारियों का सोमवार को तबादला कर दिया गया. मोहित अग्रवाल आईजी एटीएस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन को पुलिस भर्ती बोर्ड में भेजा गया है. नीलाब्जा चौधरी को एडीजी एटीएस बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार को बनारस के दौरे पर थे. स्थानीय नेताओं के साथ पीएम मोदी की अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मीटिंग हुई थी. उसमें कमिश्नर को लेकर कई नेताओं ने शिकायत की थी. सोमवार को वाराणसी के पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर कर दिया गया.

पीएम मोदी के वाराणसी के दौरे के दौरान वाराणसी में आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन पुलिस कमिश्नर थे. अब उन्हें यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में ट्रांसफर किया गया है. नीलाब्जा चौधरी जो कि पहले लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक पी.ए.सी. के पौद पर तैनात थे. अब उन्हें लखनऊ में ही पुलिस महानिदेशक एटीएस की जिम्मेदारी दी गई है.

विकास के गुर्गों को किया था ढेर

आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल की लखनऊ में तैनाती अक्टूबर 2021 में हुई थी. इसके पहले वह वह कानपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे. जुलाई 2019 में उन्हें कानपुर में तैनात किया गया था. मोहित अग्रवाल कानपुर के बिकरू कांड के बाद से खासा सुर्खियों में आए थे. मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे के गुर्गों को पुलिस के संग हुई मुठभेड़ में ढेर किया था.

माफियायों की संपत्ति की थी जब्त

इसके साथ ही वह अपने कार्यकाल में फर्रुखाबाद जिले में दो दर्जन से ज्यादा बच्चों किडनैपर के चंगुल मुक्त कराया गया था. अपराधियों और माफिया के खिलाफ उन्होंने एक खास अभियान चलाया हुआ था. मोहित अग्रवाल ने औरैया में सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के खिलाफ कार्रवाई की थी. सपा नेता समेत अपराधियों व माफियाओं के करोड़ों की संपत्ति जब्त कराई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.