Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म... Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स...

ये है भारत का सबसे अधिक जॉब देने वाला सेक्टर, इतने करोड़ का है कारोबार

44

नौकरी सरकारी हो या प्राइवेट रोजगार के नजरिए से दोनों ही ठीक मानी जाती है. एक आम आदमी की अपनी नौकरी से यही इच्छा होती है कि समय पर सैलरी में बढ़ोतरी होती रहे और महीने के आखिरी में अकाउंट में पैसा क्रेडिट हो जाए. पढ़ाई शुरू करने से लेकर खत्म करने तक गोल लगभग लोगों का नौकरी पाना ही होता है. भले ही उसके बाद लोग बिजनेस करने लग जाएं या अपने सपनों को जीना शुरू कर दें.

एक सवाल करियर के शुरुआती दौर में कुछ लोगों के मन में आता है कि किस सेक्टर में सबसे अधिक नौकरी मिलती है? क्योंकि जहां मौके ज्यादा होंगे वहां सफलता के चांसेज भी अधिक होगी. आज की स्टोरी में हम उस सेक्टर के बारे में ही नहीं बताएंगे, बल्कि आपको उसके मार्केट वैल्यू और ग्रोथ के बारे में भी बताने वाले हैं.

ये है भारत का सबसे बड़ा सेक्टर

सर्विस सेक्टर भारत का सबसे बड़ा सेक्टर है. स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्विस सेक्टर के लिए मौजूदा कीमतों पर ग्रॉस वैल्यू ऐडेड (GVA) 2022-23 में 131.96 लाख करोड़ रुपए है. भारत के कुल 247.43 लाख करोड़ भारतीय रुपए के GVA में सर्विस सेक्टर का हिस्सा 53.33% है. 69.89 लाख करोड़ रुपए के जीवीए के साथ इंडस्ट्री सेक्टर का योगदान 28.25% है. जबकि कृषि एवं उससे संबंधित सेक्टर की हिस्सेदारी 18.42% है.

क्या कहती है रिपोर्ट?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में सर्विस सेक्टर 10.8% की दर से ग्रो कर रहा है, जिसकी मार्केट वैल्यू 28.3 बिलियन डॉलर यानी 2 लाख 33 हजार करोड़ रुपए के बराबर है. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी, बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर की कंपनियों ने 2023 में निकली सभी नौकरियों में आधी हिस्सेदारी थी. यानी इस सेक्टर ने करीब 8.12 मिलियन यानी 81 लाख के करीब लोगों को नौकरी दी है. यानी कुल मिलाकर देखें तो सर्विस सेक्टर में किसी दूसरे सेक्टर की तुलना में अधिक मौका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.