Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...

सफर में महिला यात्रियों को मिलेगी सुविधा, Delhi-NCR के 44 स्टेशनों पर मार्च अंत तक लगेंगी 120 सेनेटरी नैपकिन मशीन

36

 फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, सोनीपत, पानीपत समेत दिल्ली-एनसीआर के रेलवे स्टेशनों से सफर करने वाली हजारों महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सफर में पीरियड के दौरान उन्हें परेशानी नहीं होगी। रेलवे दिल्ली एनसीआर के सभी 44 स्टेशनों पर 120 सेनेटरी नैपकिन मशीन लगा रहा है। इन मशीनों से महिला यात्रियों को निशुल्क पैड मिलेगा। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को देखने वाली कंपनी मशीनों की ऑनलाइन रोज मानिटरिंग करेगी। जहां भी मशीन से पैड खत्म हुए तत्काल उसकी रिफिलिंग की जाएगी। मार्च अंत तक महिला यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

गोटू इंफोटेक प्रालि के एक्जीक्यूटिव मैनेजर हरमीत सिंह ने बताया कि इंडस टॉवर के सहयोग से एम्पैक्ट ग्रुप फाउंडेशन की ओर से सीएसआर के तहत इन मशीनों को लगाया जा रहा है। मैनेजर ने बताया प्रत्येक मशीन में 50 सेनेटरी पैड उपलब्ध होंगे। 25 पीस खत्म होते ही कंपनी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर मैसेज आने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद उसकी रिफिलिंग की जाएगी। इन मशीनों को महिला टॉयलेट, बुकिंग काउंटर, महिला वेटिंग रूम अथवा अन्य सुविधाजनक स्थानों पर लगाया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों की मानें तो फरीदाबाद-पलवल सेक्शन, गाजियाबाद, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम आदि रूटों पर रोज एक से सवा लाख महिलाएं विभिन्न ट्रेनों से सफर करती हैं। इनमें 60-62 हजार से अधिक महिलाएं और कॉलेज की छात्राएं हैं। कोसीकलां, रूंधी, शोलाका आदि स्टेशनों से सफर करने वाली दैनिक महिला यात्री रामा देवी, नरेंद्री, निर्मला, सावित्री आदि का कहना है रेलवे के इस कदम से महिला यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.