Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, नगर निगम ने बनाए 74 प्राकृतिक और 50 से अधिक कृत्रिम घाट रांची में मामूली विवाद पर निर्मम हत्या, सड़क पर साइड देने के लिए हॉर्न बजाने पर हुआ खूनी झगड़ा रांची नगर निगम का बड़ा कदम, शहर के सभी 53 वार्डों में बनेंगे व्यक्तिगत शौचालय— 265 परिवारों को मिलेग... जेएसएससी सीजीएल भर्ती रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सामूहिक रद्दीकरण को ठहरा... झारखंड की राजनीति में भूचाल, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाई जर्जर बुलेटप्रूफ गाड़ी— हेम... देवघर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीसी और एसपी ने शिवगंगा समेत विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण झारखंड कांग्रेस 11 नवंबर को रांची में करेगी 'थिंक-2029' का आयोजन, विकसित राज्य बनाने की रणनीति पर हो... रांची में निशा भगत मौत मामले पर गरमाई राजनीति, सीबीआई जांच की मांग को लेकर बीजेपी एसटी मोर्चा ने 18 ... पलामू के वनांचल ग्रामीण बैंक में लूट की बड़ी कोशिश नाकाम, गार्ड और कर्मियों से भिड़ंत के बाद हथियार ... चंडीगढ़ में 900 करोड़ के हेरिटेज मैनहोल कवर चोरी होने पर एडवोकेट अजय जग्गा ने प्रशासक को लिखा पत्र, ...

हरियाणा में BJP को झटका, सांसद बृजेन्द्र सिंह ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में शामिल

53

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है. हरियाणा से बीजेपी के लोकसभा सांसद बृजेन्द्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके घर पहुंचे. इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल होंगे. यही नहीं, उनके पिता और पूर्व केंद्रीय ने चौधरी बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं, लेकिन वह बाद में वह एक रैली के दौरान पार्टी में शामिल होंगे.इससे पहले उन्होंने रविवार को भगवा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

उन्होंने कहा, ‘मैंने मजबूर होकर राजनीतिक कारणों से बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मैं पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करता हूं.’ बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं और उनके परिवार का कांग्रेस से पुराना रिश्ता रहा है. बता दें कि कुलदीप बिश्नोई के बीजेपी में शामिल होने के बाद से लगातार बृजेंद्र सिंह का टिकट काटने का खतरा बना हुआ था. इसके अलावा जेजेपी गठबंधन की वजह से भी चौधरी बीरेंद्र सिंह का परिवार बीजेपी से नाराज चल रहा था. बृजेंद्र सिंह किसान आंदोलन, अग्निवीर और महिला पहलवान के मुद्दे पर नाराजा चल रहे थे.

बृजेंद्र सिंह लोक लेखा समिति के हैं सदस्य

2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने दुष्यंत चौटाला और भव्य बिश्नोई को हराकर हिसार से जीत हासिल की थी. वह पूर्व नौकरशाह प्रसिद्ध किसान नेता छोटू राम के परपोते हैं. उनके पिता बीरेंद्र ने केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया था और उनकी मां प्रेमलता सिंह ने उचाना विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था.

बृजेंद्र सिंह लोक लेखा समिति और रक्षा संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं. वह एक पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं, जिन्होंने 21 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी. 1998 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की थी. बृजेंद्र सिंह ने जेनयू से मॉडर्न हिस्ट्री में एमए किया. वह हरियाणा के जिंद के मूल निवासी हैं.

‘मैं भाई-भतीजावाद की उपज नहीं’

बृजेंद्र सिंह ने पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में राजनीति में एंट्री मारी थी. इस दौरान उन्होंने चुनावी भाषण के दौरान दावा किया था कि वह भाई-भतीजावाद की उपज नहीं हैं. वह हरियाणा आइकन छोटू राम के परपोते हैं. पिछले साल बृजेंद्र सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया था. ऐसी अटकलें थीं कि 2022 में बृजेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, बाद में उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया था और कहा था कि उनकी AAP में शामिल होने की कोई योजना नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.