Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

जबलपुर में हुई 50 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आरोपी ड्राइवर को लूटे हुए रुपयों के साथ पकड़ा…

52

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 50 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। आपको बता दें कि चरगंवा क्षेत्र में बरगी बांध बनाने वाली एक कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्च डालकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। कंपनी का कर्मचारी अभिषेक अपने ड्राइवर दिलीप के साथ थाने पहुंचा था और मामले की शिकायत पुलिस से की थी ,पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो कैमरे में बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को दिखे जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे बाइक पर नंबर प्लेट नहीं था।

पुलिस ने तीन दिन लगातार आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज चेक किया और इस लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने बांध कंपनी में कार्यरत ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जो अभिषेक आनंद के साथ 6 मार्च को जबलपुर से नरसिंहपुर 50 लाख रुपए लेकर जा रहा था। आरोपी दिलीप राय ने एक महीने पहले लूट का प्लान बनाया था। इस वारदात में दिलीप के साथ उसका छोटा भाई रितेश और संजय अग्रवाल शामिल था।

दिलीप राय कंपनी के कर्मचारी अभिषेक आनंद के साथ 6 मार्च को जबलपुर से 50 लाख रुपए लेकर निकला था चरगंवा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो लोग आए और ड्राइवर की आंखों में मिर्ची डाल दी और 50 लाख रुपए लूट कर ले गए थे। दिलीप राय अभिषेक आनंद के साथ थाने भी पहुंचा था और मामले की शिकायत भी की थी पुलिस ने इस मामले में दिलीप और संजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। रितेश राय की अभी तलाश की जा रही है 50 लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.