Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

दिल्ली जल बोर्ड प्लांट में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

38

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात एक बच्चा दिल्ली जल बोर्ड के जलशोधन संयंत्र में बने 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया, जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बच्चे को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) संयुक्त अभियान चला रहे हैं।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में डीजेबी संयंत्र में बने एक बोरवेल में गिर गया है। उन्होंने बताया, ‘‘सूचना मिलने पर पांच दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। बाद में हमें अपने अधिकारियों से सूचना मिली कि एक बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया है।”

एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर
उन्होंने बताया कि तत्काल बचाव अभियान प्रारंभ किया गया। एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर है। गर्ग ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम जल्द ही उस बोरवेल के समानांतर एक और बोरवेल खोदना शुरू करेगी जिसमें बच्चा गिरा है।

दिल्ली पुलिस का बयान 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘‘रात को विकासपुरी पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर (दिल्ली) जल बोर्ड कार्यालय में बने एक बोरवेल में गिर गया है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।” अधिकारी ने कहा कि बोरवेल में गिरे व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.