Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शादी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक घायल, लाइसेंसी हथियार थाने में जमा

59

मुरैना। सोमवार की देर रात को विसंगपुरा में आई एक बारात में हर्ष फायर किया गया। जिसमें एक बुजुर्ग के पैर में गोली जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपित पर धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया है। हर्ष फायर में कई हादसे सामने आ चुके हैं। पुलिस ने हर्ष फायर पर प्रतिबंध लगा रखा है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को विसंगपुरा गांव में बारात आई थी, जिसमें रमेश बघेल उम्र 60 साल निवासी गस्तुआ सुमावली भी शामिल होने के लिए आया था। इसी बीच रात 11 बजे बारात चढ़ाई जा रही थी, तभी किसी युवक ने कट्टे या बंदूक से हर्ष फायर कर दिया। जिससे गोली रमेश बघेल के पैर को छूकर निकल गई इस बीच रमेश बघेल घायल हो गया। जिस पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने इस मामले में रमेश के बेटा अशोक बघेल की फरियाद पर बुधवार को अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस अब फायरिंग करने वाले आरोपित की पहचान करने में जुटी हुई है।

नहीं थम रही शादियों में फायरिंग

शादियों में फायरिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, यहां तक कि फायरिंग होने पर गार्डन संचालक की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई। बड़ी बात यह है कि इस समय हथियार भी थानों में जमा है। इसके बावजूद शादियों में हथियार लहराने या फायरिंग के मामले सामने आ रहे है। एक सप्ताह पहले ही अंबाह में युवक डीजे पर कट्टे लेकर डांस करते हुए नजर आए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इससे पहले पोरसा क्षेत्र के गार्डन में भी युवक हथियारों के साथ नजर आए थे। इसके बाद विसंगपुरा में फायर होने से एक बुजुर्ग भी घायल हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.