Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का अहम निर्देश, अब अधिकारी करेंगे ये काम

34

भोपाल: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को निर्वाचन व्यय निगरानी के अंतर्गत एनफोर्समेंट एजेंसियों के राज्यस्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन भोपाल में बैठक की गई।

बॉर्डर पर बने नाकों की जांच, अवैध धन, अवैध मदिरा, महुआ लहान, मादक पदार्थों की रोकथाम, वन नाकों की जांच करने सहित निर्वाचन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और राज्यस्तरीय नोडल अधिकारियों से लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर तैयार की गई कार्ययोजना के जानकारी प्राप्त की।

राजन ने सभी कलेक्टर एवं एसपी को अपने-अपने जिलों में बने वेयर हाउस का नियमित रूप से निरीक्षण करने, जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने और कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजन ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में बेहतर कार्य करने पर सभी एजेंसियों के राज्यस्तरीय नोडल अधिकारियों को बधाई दी।

बैठक में पुलिस, आबकारी, इनकम टैक्स, स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी, डाक विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, सीजीएसटी-जीएसटी, डीआरआई, नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नॉरकोटिक्स, स्टेट नॉरकोटिक्स, ईडी, सीआईएसएफ, एयर पोर्ट आर्थारिटी ऑफ इंडिया, परिवहन विभाग के नोडल अधिकारियों द्वारा लोसकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.