Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर...

‘भूमि माफिया’ सुधीर गोयल और उसकी पत्नी CBI कोर्ट में पेश, ED ने 13 मार्च तक रिमांड पर लिया

25

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बुलंदशहर के कथित ‘भूमि माफिया’ सुधीर गोयल और उसकी पत्नी राखी गोयल को धन शोधन के आरोप में गिफ्तार किया। केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उन्हें गाजियाबाद में एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें 13 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। दंपति और उनके सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन का मामला उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उनके खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी और भोले-भाले जमीन खरीदारों को डराने-धमकाने के आरोप में दर्ज की गई कई प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी ने कहा कि सुधीर कुमार गोयल बुलंदशहर में सक्रिय एक कुख्यात भू-माफिया है और उत्तर प्रदेश गैंगस्टर कानून के तहत एक गैंगस्टर के रूप में भी सूचीबद्ध है।

‘भूमि माफिया’ सुधीर गोयल और उसकी पत्नी धन शोधन मामले में गिफ्तार
एजेंसी के बयान में कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति अचल संपत्तियों की ‘फर्जी’ बिक्री व खरीद और बुलंदशहर में आवासीय कॉलोनियों के ‘अवैध’ विकास में शामिल था। एजेंसी ने दावा किया कि सुधीर कुमार गोयल और गिरोह के अन्य सदस्यों ने 10 से अधिक कॉलोनियों की साजिश रची, जहां भूमि उपयोग में परिवर्तन भी नहीं किया गया था और जो बुलंदशहर विकास प्राधिकरण या अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा अनुमोदित भी नहीं हैं।

गोयल और सहयोगियों की 27.49 करोड़ की 58 अचल संपत्तियों को कर लिया गया था जब्त
एजेंसी ने कहा कि सुधीर कुमार गोयल ने ‘धोखाधड़ी से’ 250 से अधिक बिक्री दस्तावेज, पावर ऑफ अटॉर्नी और 100 करोड़ रुपये के ‘एग्रीमेंट’ को भोले-भाले खरीदारों के साथ निष्पादित किया और उन्हें करोड़ों रुपये का चूना लगाया। एजेंसी ने जनवरी में सुधीर कुमार गोयल और उनके सहयोगियों की 27.49 करोड़ रुपये की 58 अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया था। बुलंदशहर पुलिस ने पिछले साल ‘उप्र गैंगस्टर कानून’ के तहत दंपति और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.