Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद

अंदर साहब बैठे, बाहर फिरयादी ने आग लगाई… SP ऑफिस में खुद को जलाया

54

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एसपी ऑफिस के बाहर एक फरियादी ने खुद को आग के हवाले कर दिया. पीड़ित फरियादी पुलिस से बार-बार न्याय की गुहार लगा रहा था. सुनवाई न होने से परेशान फरियादी ने यह आत्मघातक कदम उठाया. जिस वक्त फरियादी ने खुद को आग के हवाले किया उस दौरान उसकी पत्नी व बच्चे साथ थे. उसको आग में घिरा देख पत्नी व बच्चों में चीख-पुकारा मच गई.

फरियादी द्वारा आग लगाए जाने से एसपी ऑफिस में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उस पर कंबल डालकर आग पर काबू पाया. आग लगने से फरियादी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसको इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. फरियादी की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज चल रहा है. जिस वक्त यह घटना घटी उस दौरान जिला एसपी अपने ऑफिस में थानेदारों से गूगल मीट कर रहे थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फरियादी ने खुद को किया आग के हवाले

जिले के कांट थाना क्षेत्र के रहने वाला ताहिर अली अपनी फरियाद लेकर एसपी आफिस पहुंचा था. वह अपनी फरियाद पुलिस के पास लेकर गया. उसे बार-बार टरका दिया जाता था. मंगलवार को वह काफी तंग आ चुका था. वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा था. पुलिस द्वारा उसकी सुनवाई न होने से ताहिर ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल आग लगा ली. देखते ही देखते वह पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया. आग लगने से वहां हड़कंप मच गया. साथ आए बीबी व बच्चा रोने लगे. आग में घिरे ताहिर की चीख-पुकार सुन वहां मौजूद पुलिसकर्मी आ गए. वह आग बुझाने के कोशिश करने लगे. पुलिस कर्मियों ने कंबलों की मदद से आग को बुझाया.

पुलिस चौकी से गायब हो गई गाड़ियां

उमेश ने ताहिर की दो गाडियां किराये पर ली थीं. कुछ दिन बाद उमेश ने ताहिर को किराया देना बंद कर दिया. यह मामला पुलिस थाने तक पहुंचा तो दोनों गाडियां पुलिस चौकी में खड़ी करा दी गईं. ताहिर का आरोप है कि उसकी दोनों गाडियां पुलिस चौकी से गायब हो गईं. वह अपनी गाड़ियों की तलाश में लगातार थाने के चक्कर काट रहा है. बताया जा रहा है कि फरियादी ताहिर अली इससे पहले चौकी इंचार्ज से लेकर कप्तान और आईजीआरएस तक फरियाद कर चुका था, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला. मजबूरन ताहिर अली को आत्मदाह करने के लिए कदम उठाना पड़ा.

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

ताहिर द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की खबर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘X’ पर वीडियो अपलोड कर पोस्ट की है. उन्होंने लिखा है, ‘शाहजहाँपुर में पिकप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज न करने से आहत जिस युवक ने SP ऑफिस के सामने पहुंच कर आग लगाई है, उसको तत्काल सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा दी जाए और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुक़दमा दर्ज कर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए। जब FIR इतनी कम होती हैं तब तो NCRB की रिपोर्ट में उप्र की क़ानून-व्यवस्था की इतनी दुर्गत दिखाई देती है। अगर सच में हर अपराध की रिपोर्ट लिखाई जाए तो पता नहीं उप्र में तथाकथित अमृतकाल ही शर्म से आत्मदाह न कर ले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.