Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

निर्वस्त्र करके फोटो लिए-सोने नहीं दिया…इजराइल की कैद से छूटे फिलिस्तीनियों ने सुनाई आपबीती

25

UNWRA की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजराइल सेना की कैद में गाजा नागरिकों को कठोर यातनाएं दी गई हैं. इजराइल की कैद से वापस लौटे फिलिस्तीनियों ने अपने साथ कैद में हुए बर्ताव के बारे में बताया है. कैद के दौरान फिलिस्तीनियों को इजराइल सेना के बुरे व्यवहार का सामना करना पड़ा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिरासत में उनको इजराइल सैनिकों ने तरह तरह की यातनाएं दीं. जैसे बिजली का झटका, सोने ना देना, नंगा करके तस्वीरें खीचना और कुत्तों को कैदियों के ऊपर छोड़ने जैसे टॉर्चर शामिल हैं.

UNWRA के चीफ फिलिप लाजारिनी ने मीडिया को बताया कि फिलिस्तानी कैदियों को ‘व्यापक श्रेणी के बुरे व्यवहार’ का सामना करना पड़ा है. जिसमें बिजली का झटका देने की धमकियां, नग्न तस्वीरें खींचना, सोने न देना और उन्हें डराने के लिए कुत्तों का इस्तेमाल करना शामिल है.

100 से ज्यादा बंदियों ने सुनाई आपबीती

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक फरवरी तक गाजा वापस छोड़े गए 1,002 बंदियों में से 100 से ज्यादा का UNWRA ने इंटरव्यू लिया है. UNWRA के चीफ फिलिप लाजारिनी ने कहा कि हमने रिहा हुए लोगों के बयानों को दर्ज कर लिया है और कैदियों के अधिकारों पर नजर रखने वाले ग्रुप्स के साथ इसको शेयर किया है. लेजारिनी की टिप्पणियों के बाद इजराइल अधिकारियों में उथल-पुथल मची रही, दोनों ने एक दूसरे के उपर आरोप-प्रत्यारोप लगाए. इजराइल ने आरोप लगाया कि UN एजंसी ने 450 से ज्यादा आतंकवादियों को नौकरी पर रखा है. इजराइल का आरोप है कि 7 अक्टूबर के हमलें में शामिल कई लड़ाके UNWRA में काम करते हैं.

इजराइल ने आरोपों को खारिज किया

इजराइल IDF ने कैदियों के साथ यौन शोषण या किसी भी तरह के दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज कर दिया है. इजराइली आंकड़ों के मुताबिक हमास के हमले में लगभग 1,160 मौतें हुईं गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि इजरायल के जवाबी हमले में करीब 30,534 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.