Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने... Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...

सिर्फ 17 करोड़ की दरकार, यामी गौतम की आर्टिकल 370 करने वाली है बड़ा कमाल

42

Article 370 Box Office Collection Day 10 : यामी गौतम के जबरदस्त एक्शन से सजी और सरकार के ऐतिहासिक फैसले को दिखाती फिल्म आर्टिकल 370 दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म को देखने के लिए फैंस जुट रहे हैं और इसे पसंद भी कर रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गया है. इसकी शानदार कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. क्या वीकेंड और क्या वीकडेज, फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसी का नतीजा है कि फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट बन गई है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं.

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट्स की मानें तो यामी गौतम की आर्टिकल 370 साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म अगर 70 करोड़ कमा लेती है तो इसे सुपरहिट का दर्जा मिल जाएगा. अगर ऐसा होता है तो ये लगातार यामी गौतम की दूसरी सुपरहिट फिल्म साबित होगी. 10वें दिन फिल्म ने 6.20 करोड़ बटोरे. इस लिहाज से अब फिल्म का कुल 10 दिनों का कलेक्शन 53.39 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म का ये कलेक्शन शानदार है. अब अगर ये फिल्म सिर्फ 17 करोड़ और कमा लेती है और इसका कलेक्शन 70 करोड़ तक पहुंच जाता है तो ऐसे में फिल्म सुपरहिट हो जाएगी.

विदेशों में भी कमा रही

फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म विदेशों में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 65 करोड़ के करीब पहुंच गया है. अभी भी आने वाले 4 दिनों तक कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. किरण राव की लापता लेडीज अच्छा फ्लो पकड़े है लेकिन उससे यामी की कमाई में अभी तक कोई खास फर्क नहीं पड़ा है. ऐसे में फिल्म आगे कितना कमाती है ये देखने वाली बात होगी. अनुमान तो ऐसा लगा रहा है कि फिल्म भारत में 75 करोड़ और दुनियाभर में 100 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.