Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...

रिटायर अफसर पति की शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी दूसरी मंजिल से कूदी, मौत

66

इंदौर। रिटायर बीएसएनएल अफसर भेरूलाल की पत्नी गीताबाई ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। खजराना थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। गीताबाई पति के शराब पीने की आदत से परेशान थी।

प्रधान आरक्षक मोहन पाटीदार के मुताबिक, 55 वर्षीय गीताबाई को शुक्रवार रात गंभीर अवस्था में शकुंतला अस्पताल ले जाया गया था। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भानजे संतोष चौधरी ने पुलिस को बताया कि रिटायरमेंट के बाद मामा शराब पीने लगे थे। नशे में मामी से झगड़ा करते थे। रात को उनकी बेटियां घर के बाहर बात कर रही थी।अचानक मां के गिरने की आवाज आई। सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

नाबालिग की गिरने से मौत

इंदौर। भागीरथपुरा में 16 वर्षीय जितेंद्र की निर्माणाधीन मकान से गिरने से मौत हो गई। बाणगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाया है। जितेंद्र अपने माता-पिता के साथ हीरानगर में कलाली के पीछे बन रहे मकान पर गया था। पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.