Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Power Update: रांची के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की जरूरी... Garhwa News: सीएम हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवा... Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ...

Google फर्जी खबरों पर करेगा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, चुनाव के मद्देनजर बनाया प्लान

37

देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर इन दिनों कई गलत जानकारियां और डीपफेक जैसे स्कैम्स को देखते हुए गूगल ने एक प्लान बनाया है. गूगल ‘डीपफेक’ समेत ऑनलाइन वायरल होने वाली गलत इंफॉर्मेशन का तुरंत पता लगाने के लिए भारत में फैक्ट चेकिंग के लिए फैक्ट चेक टीम और प्रोफेशनल्स के साथ काम करेगा. गूगल इसके लिए इंफॉर्मेशन और नॉलेज का एक कॉमन कोष (स्टोर) बनाएगा, जिसका इस्तेमाल न्यूज पब्लिशर इलेक्शन कैंपेन के दौरान कर सकते हैं.

गूगल कसेगा शिकंजा

गूगल के मुताबिक, गलत इंफॉर्मेशन की समस्या से निपटने के लिए न्यूज इकोसिस्टम को सही बनाने की अपनी कमेटमेंट के जरिए वो भारत में न्यूज पब्लिशर और फैक्ट चेकर्स के एक ग्रूप ‘शक्ति’- इंडिया इलेक्शन फैक्ट-चेकिंग कलेक्टिव का सपोर्ट करेगा. ये ग्रुप डीपफेक के साथ ऑनलाइन फैलने वाली गलत इंफॉर्मेशन का जल्दी पता लगाने में अलग -अलग ऑर्गेनाइजेशन की मदद करने के लिए मिलकर काम कर रहा है.

गलत इंफॉर्मेशन और डीपफेक बनाने वालों की आई शामत

गूगल के मुताबिक, आज से लेकर, देश में आम चुनाव खत्म होने तक ये प्लानिंग इंडिपेंडेंट फैक्ट चेकर्स और भारतीय भाषा पब्लिशर्स को जोड़ने पर फोकस करेगी, जिससे उन्हें चुनाव से संबंधित वायरल गलत इंफॉर्मेशन और डीपफेक पर फैक्ट-चेक, रिसर्च रिसोर्स और अलर्ट शेयर करने के लिए एक सपोर्टिव प्लेटफॉर्म मिलेगा.

वीडियो के साथ कई मल्टीपल लैंग्वेज और फॉरमेट में फैक्ट-चेक को उसके पार्टनर न्यूज पब्लिशर के जरिए शेयर किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वे देशभर में लैंग्वेज यूजर्स और ऑडियंस तक पहुंच सके.

गूगल इंफॉर्मेशन का एक कॉमन ग्रुप

फैक्ट चेकर्स और प्रोफेशनल्स के साथ काम करते हुए गूगल इंफॉर्मेशन का एक कॉमन ग्रुप बनाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल न्यूज पब्लिशर बड़े लेवल पर गलत जानकारी की चुनौतियों से निपटने के लिए कर सकते हैं.

गूगल के इस फैसले से गलत इंफॉर्मेशन और डीपफेक जैसे स्कैम पर रोक लग सकेगी. जिससे सभी को फायदा होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.