Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

National Economic Conference में संबोधन के दौरान अनुराग ठाकुर बोले- चाय बेचने वाले ने देश को विकास पर पहुंचाया

50

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि BJP ने जब नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था तो कांग्रेस ने उन्हें ‘चाय बेचने वाला और पिछड़ा व्यक्ति’ कहकर अपमानित किया था लेकिन उसी ‘ईमानदार’ नेता ने देश को मजबूती से विकास के रास्ते पर पहुंचाया। ठाकुर ने इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा रखा गया ‘विकसित भारत’ का विचार चर्चा का विषय बन गया है, जिस पर सम्मेलनों, जनसभाओं और राजनीतिक रैलियों में चर्चा हो रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘विकसित भारत सिर्फ एक सपना नहीं बल्कि एक संकल्प है, जिसे हमें वास्तविकता में बदलना है।” ठाकुर ने कहा कि सिर्फ 10 साल पहले, देश घोटालों, नीतिगत पंगुता, डगमगाती अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्तर पर गिरते ग्राफ के बीच था। उन्होंने कहा, ‘‘नेतृत्व कमजोर दिखाई दिया और वह रिमोट कंट्रोल से चलता था। गठबंधन धर्म का पालन केवल भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए किया जाता था। देश का खजाना खाली हो रहा था और निवेश भी कम था। यह किसी भी देश के लिए अच्छा नहीं था।

नेहरू के समय से दिए जा रहे ‘गरीबी हटाओ’ के नारे के बावजूद गरीब और भी गरीब होते जा रहे थे।” उन्होंने कहा, ‘‘जब भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को विकल्प के तौर पर पेश किया तो कांग्रेस ने आश्चर्य जताया कि क्या एक चाय बेचने वाला इस देश को चलाएगा। लेकिन यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। इसने कांग्रेस को खारिज कर दिया जो देश को बेचने पर आमादा थी और एक ईमानदार चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बना दिया।” ठाकुर ने कहा कि यह वही ईमानदार नेता हैं जिन्हें कांग्रेस ने चाय बेचने वाले और पिछड़े के रूप में अपमानित किया और जिसने देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया तथा अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.