Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

पटना के IGIMS में देर रात मरीज के परिजनों और डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट, रिवॉल्वर भी लहराई, परिजनों ने लगाया ये आरोप

26

पटना: बिहार की राजधानी पटना के आईजीआईएमएस (IGIMS) में सही से इलाज न करने का आरोप लगाकर एक मरीज के परिजन व डॉक्टर आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट और धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, इस दौरान मरीज के परिजन बड़ी संख्या में पहुंच गए और उनमें से एक परिजन ने अपना रिवाल्वर निकाला और वहां मौजूद डॉक्टरों और कर्मियों पर तान दिया

एक परिजन रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार
वहीं, इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आईजीआईएमएस के सिक्योरिटी सुपरवाइजर बच्चा सिंह के बयान पर शास्त्री नगर थाने में रिवाल्वर प्रदर्शन करने वाले इंद्रभान सिंह, पिता स्व ललन सिंह, ग्राम आरा प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड 19, थाना नवादा जिला भोजपुर को समेत 4 पर केस हुआ है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि इंद्रभान को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कारतूस तथा मोबाइल को भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला बीते कल यानी सोमवार देर रात का है। इधर, आईजीआईएमएस में घटी घटना को लेकर राजद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सता रूढ़ जनता दल यूनाइटेड पर जमकर हमला बोला।

राजद कोटे से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने हमला करते हुए कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। एक तरफ बिहार विधानसभा में आपके आश्वासन के बाद भी कोई तब्दीली नहीं होती है और आज सरेआम आईजीआईएमएस में हथियार हरा जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप बिहार को कहां ले जाना चाहते हैं। मनोज झा ने कहा कि मैं समझता हूं कि गवर्नेंस का यह मॉडल बिहार को नहीं चाहिए। जिस तरह से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाया था, उसके बाद सरकार से हटते ही इस समय जो स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत है, उसके लिए सिर्फ आप जिम्मेदार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.