Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NH-39 News: लोकसभा में उठा नेशनल हाइवे 39 का मामला, पलामू सांसद ने ब्लैक स्पॉट पर फ्लाईओवर निर्माण क... Garhwa News: गढ़वा में पेट्रोल स्टॉक करने की कोशिश साबित हुई जानलेवा, आग की चपेट में आने से युवक की ... Latehar Court Bomb Threat: लातेहार जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड का ... Ranchi Dog Bite News: रांची में आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी-रेबीज वैक्सिनेशन में तेजी, RMC ने NG... Khadi Mahotsav 2026: संथाल परगना में खादी महोत्सव की धूम, रोजगार के लिए शुरू होगा विशेष ट्रेनिंग प्र... Kanker-Narayanpur Encounter: कांकेर और नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, डीआरजी और बीएसएफ का स... CG Vidhan Sabha Budget 2026: विधानसभा में आज बजट पर अहम बहस, स्वास्थ्य से लेकर राजस्व तक इन बड़े मुद... IOCL Pipeline Depot Fire: इंडियन ऑयल डिपो में लगी भीषण आग, SDRF और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा; कई... Durg Opium Farming: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, बड़े फार्म हाउसों की सघन जांच शुरू; नार... Durg LPG Crisis News: दुर्ग में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में देरी से मची खलबली, प्रशासन का बड़ा बय...

किसानों के प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च के मद्देनजर दिल्ली-नोएडा सीमा पर यातायात प्रभावित, सिंघू व टीकरी बार्डर पर…

33

राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमाओं पर यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। किसानों ने सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे, लुहारली टोल प्लाजा और महामाया फ्लाईओवर के रास्ते ट्रैक्टरों पर विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है।

दिल्ली पुलिस ने सीमा पर अवरोधक लगाकर जांच तेज कर दी है। जांच के चलते चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली से नोएडा की ओर भारी यातायात था। दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी भारी ट्रैफिक था। इससे पहले सुबह के समय गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ-साथ जिला पुलिस राष्ट्रीय राजधानी और नोएडा के बीच सभी सीमा बिंदुओं पर अवरोधक लगाकर गहन जांच करेगी।

गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने कहा कि यातायात को स्थिति के अनुसार दूसरे मार्गों की ओर भेजा जाएगा। किसानों के आंदोलन से दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू व टीकरी बार्डर पर यातायात की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !