Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बड़वानी कलेक्टर से मिलने पैदल निकलीं छात्रावास की 40 छात्राएं, जानिए क्या है पूरा मामला…

27

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में छात्रावास की छात्राएं कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकल गईं। छात्राएं मूलभूत सुविधाओं को लेकर कलेक्टर से मिलना चाहती थीं। जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी छात्राओं से मिलने पहुंच गए तहसीलदार भी छात्राओं से मिलने के लिए पहुंच गए थे और छात्राओं को उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन भी दे दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पानसेमल शासकीय कन्या परिसर की 40 छात्राएं कलेक्टर से मिलने के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है कि छात्राएं नवीन छात्रावास भवन की मांग कर रहीं हैं। सूचना पर विधायक  भी मौके पर पहुंच गए थे। पानसेमल से छात्राएं चलकर खड़ीखम घाट पर पहुंच गई थीं।

जब स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी लगी तो स्थानीय प्रशासन के अधिकारी खड़ीखम घाट पर पहुंचे और प्रिंसिपल संतोष पवार और हॉस्टल वार्डन, तहसीलदार सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी छात्राओं को समझाने के लिए पहुंच गए। इसके बाद छात्राएं वापस हॉस्टल आ गईं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.