Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मिल्क पार्लर पर दारू पी रहे शराबियों ने मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ की मारपीट, जूनियर डॉक्टरों ने किया चक्का जाम..

45

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मेडिकल स्टूडेंट्स और शराबियों के बीच झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टूडेंट्स के हॉस्टल के पीछे मिल्क पार्लर है। यहां पर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। जब मेडिकल के स्टूडेंट्स उनको समझाने के लिए पहुंचे तो शराब पी रहे लोग स्टूडेंट्स से मारपीट कर फरार हो गए। यह मामला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र का है। जयारोग्य चिकित्सालय के पीछे मेडिकल स्टूडेंट्स का हॉस्टल है। शोर की आवाज सुनकर स्टूडेंट्स काफी परेशान हो रहे थे। जिसके बाद वहां शराब पी रहे लोगों को समझाने पहुंचे थे।

इस दौरान बदमाशों ने स्टूडेंट्स के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं छात्रों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। इसके बाद छात्रों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया और जूनियर डॉक्टरों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए थे।

मेडिकल स्टूडेंट्स ने पुलिस कर्मियों पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है। चक्का जाम की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मिल्क पार्लर को भी हटा दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.