Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच पूर्व सीएम का बड़ा ऐलान

49

भोपाल: नाराजगी की खबरों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शुक्रवार को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पक्ष में समर्थन की अपील की। वे राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। न्याय यात्रा अगले महीने मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कमलनाथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल ने फोन पर 77 वर्षीय कमलनाथ से बातचीत की और उनसे पार्टी नहीं छोड़ने की अपील की। पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ दिल्ली पहुंचे थे।

कमलनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मध्य प्रदेश के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।” उन्होंने लिखा, ‘‘हमारे नेता राहुल गांधी देशभर की सड़कों पर चक्कर लगा रहे हैं तथा उन्होंने नाइंसाफी, उत्पीड़न एवं शोषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की घोषणा की है।” उन्होंने राज्य के लोगों से यात्रा से जुड़कर ‘राहुल गांधी की ‘ताकत एवं साहस बनने की’ अपील की। कमलनाथ ने कहा, ‘‘आप सभी और मैं मिलकर अन्याय के खिलाफ इस अभियान को तार्किक परिणति तक ले जायेंगे।”

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने दिन में बताया था कि कमलनाथ दो मार्च को ग्वालियर पहुंचेंगे और छह मार्च तक यात्रा में शामिल रहेंगे। यात्रा पड़ोसी राज्य राजस्थान से मध्यप्रदेश में मुरैना के रास्ते दो मार्च को प्रवेश करेगी और छह मार्च तक ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम जिलों से गुजरेगी। इस बीच, कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा से कई कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। यादव ने इस अवसर पर कहा कि कई लोग व्याकुल हैं और अंतत: भाजपा में शामिल होंगे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.