Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अमेरिकी संकेत से कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट, क्या पेट्रोल हुआ सस्ता?

44

अमेरिकी सेंट्रल बैंक की ओर साफ कर दिया है कि पॉलिसी रेट में अभी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है. आम लोगों को ब्याज दरों में कटौती के लिए अभी और वेट करना पड़ सकता है. जिसकी वजह से डॉलर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली. खाड़ी देशों के तेल के अलावा अमेरिकी तेल की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. खबर है कि अमेरिकी ऑयल इंवेंट्रीज में भी इजाफा देखने को मिला है. जिसका भी ऑयल की कीमत में असर देखने को मिला है. वैसे मिडिल ईस्ट टेंशन अभी खत्म नहीं हुआ है. लेकिन फेड और इंवेंट्रीज जैसे दो ट्रिगर आने के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है.

वहीं दूसरी ओर भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई असर देखने को नहीं मिला है. करीब दो साल के बाद भी फ्यूल के दाम फ्रीज है. आखिरी बार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से अप्रैल और डीजल के दाम में बदलाव किया था. वहीं मई 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल के दाम में टैक्स कम राहत देने की कोशिश की थी. उसके बाद से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. तब से कच्चे तेल की कीमत में कच्चे तेल के दाम में 40 से 50 फीसदी के बीच गिरावट देखने को मिल चुकी है.

मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीनों में ऑयल कंपनियों का मुनाफा 69 हजार करोड़ रुपए पहुंच चुका है. जिसके मौजूदा वित्त वर्ष में 90 हजार करोड़ रुपए के पार करने के आसार हैं. उसके बाद भी फ्यूल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमत कितनी हो गई है. साथ ही आम लोगों को पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे.

कच्चे तेल की कीमत

शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट बंद होने तक कच्चे तेल की कीमत में ढाई फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. खाड़ी देशों का कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 2.45 फीसदी यानी 2 डॉलर प्रति प्रति बैरल से ज्यादा की गिरावट के साथ 81.62 डॉलर प्रति बैरल पर था. वैसे 12 कारोबारी दिनों से ब्रेंट क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा पर कारोबार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. अमेरिकी इंवेट्रीज में इजाफा होने की वजह से डब्ल्यूटीआई की कीमत में 2.70 फीसदी यानी 2.12 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद दाम 76.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं. जानकारों की मानें तो कच्चे तेल की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

कब से फ्रीज हैं फ्यूल के दाम

वहीं दूसरी ओर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. देश के महानगरों में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में 21 मई 2022 के दिन बदलाव देखने को मिला था. उस वक्त देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में टैक्स को कम किया था. उसके बाद कुछ प्रदेशों ने वैट को कम या बढ़ाकर कीमतों को प्रभावित करने का प्रयास किया था. दिलचस्प बात ये है कि जब से देश में इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमत में रोज बदलाव होने की शुरुआत हुई है, तब से यह पहला मौका है जब पेट्रोलियम कंपनियों ने रिकॉर्ड टाइमलाइन के दौरान कोई बदलाव नहीं किया है.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

  1. नई दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपए प्रति लीटर
  2. कोलकाता: पेट्रोल रेट: 106.03 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.76 रुपए प्रति लीटर
  3. मुंबई: पेट्रोल रेट: 106.31 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.27 रुपए प्रति लीटर
  4. चेन्नई: पेट्रोल रेट: 102.63 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपए प्रति लीटर
  5. बेंगलुरु: पेट्रोल रेट: 101.94 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.89 रुपए प्रति लीटर
  6. चंडीगढ़: पेट्रोल रेट: 96.20 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 84.26 रुपए प्रति लीटर
  7. गुरुग्राम: पेट्रोल रेट: 97.18 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 90.05 रुपए प्रति लीटर
  8. लखनऊ: पेट्रोल रेट: 96.57 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.76 रुपए प्रति लीटर
  9. नोएडा: पेट्रोल रेट: 96.79 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.96 रुपए प्रति लीटर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.