Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में कार्यक्रम, सनातनी विनोद बिंदल बोले – महादेव सबका कल्याण... Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे

आंदोलन के बीच आज किसानों को तोहफा दे सकती है सरकार, बढ़ाएगी गन्ने की कीमत!

27

पंजाब में किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार आज यानी बुधवार को गन्ना की कीमतों में वृद्धि का फैसला ले सकती है. आज कैबिनेट की बैठक में शुगर सीजन 2024-25 के लिए गन्ने की FRP पर चर्चा हो सकती है. आमतौर पर केंद्र सरकार जून या जुलाई में FRP तय करती है. FRP यानी Fair Remunerative Price. यानी जिस कीमत पर चीनी मिलें किसानों से गन्ना खरीदती हैं. बैठक में गन्ने की FRP 315 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 प्रति क्विंटल करने पर विचार हो सकता है.

बता दें कि किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. वे अपनी मांगों पर अड़े हैं. उन्होंने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है. शंभू बॉर्डर आंदोलन का एपीसेंटर बना हुआ है. किसानों के दिल्ली कूच प्लान के बीच बुधवार को शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हो गए थे. पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. इस बीच, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से पांचवें दौर की बातचीत की पेशकश करते हुए उनसे शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार खुले मन से चर्चा के लिए तैयार है. किसानों से हमारी अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकलना चाहिए.

एक दिन पहले यानी मंगलवार को किसानों ने सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल तक दालें, मक्का और कपास न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने की घोषणा की थी. किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बातचीत में तीन केंद्रीय मंत्रियों की समिति ने रविवार को प्रस्ताव दिया था कि किसानों के साथ समझौता करने के बाद सरकारी एजेंसियां पांच साल तक दालें, मक्का और कपास एमएसपी पर खरीदेंगी.

किसान नेता क्या बोले?

इससे पहले बुधवार सुबह किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज आप देख रहे हैं हमने अपनी ओर से खूब कोशिश की. हर मीटिंग में गए. हाथ जोड़कर केंद्र से कहा कि हमारी मांगे मान ले. अब फैसला लेने का समय है. उन्होंने कहा कि अब हेड ऑफ स्टेट को आगे आकर बात करनी चाहिए तो बात बन सकती है. हम शांतिपूर्ण तरीके से रहेंगे. पंधेर ने कहा, प्रधानमंत्री को संविधान को बचाना चाहिए. हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए आगे रास्ता दीजिए. हम अपनी तरफ से कोई प्रहार नहीं करेंगे. गेंद अब केंद्र के पाले में है.

वहीं, जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अगर सरकार MSP पर खरीद की गारंटी दे तो हम शांति से रहेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार से बैक चैनल कोई बात नहीं होती. कल पंजाब सरकार के अधिकारियों ने कोशिश की थी, लेकिन कुछ नहीं आया. प्रधानमंत्री कानून बनाने की घोषणा कर दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.