Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पटरी पर जल्द दौड़ेंगी 50 अमृत भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी का बड़ा ऐलान

49

भारतीय रेलवे से हर रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे लगातार इस पर काम करता है। वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता से उत्साहित होकर चलाई गई अमृत भारत एक्सप्रेस को जनता का खूब प्यार मिला है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने अब 50 अमृत भारत ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट “x “पर ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी।

सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि अमृत भारत ट्रेन को बड़ी सफलता मिली है। इसके चलते 50 अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दे दी गई है। रेलमंत्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी। अंतरिम बजट से पहले अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि हर साल 300 से 400 अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी। अब इस बड़ी घोषणा से उस पर मोहर लग गई है। बता दें कि देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 30 दिसंबर, 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है अमृत भारत
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री कम किराए में बेहतर सफर कर सकेंगे। दे भारत की तरह डिजाइन की गई अमृत भारत एक पुल-पुश ट्रेन है।  इसमें आगे और पीछे दो इंजन हैं। इस वजह से यह आसानी से तेज रफ्तार हासिल कर लेती है। साथ ही झटके भी कम लगते हैं।  इस वजह से जहां पर भी कोई कर्व या ब्रिज जाता है, उस पर काफी टाइम बचेगा। इसकी अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा रखी गई है। पुशपुल टेक्नोलॉजी का मतलब ये है कि इस ट्रेन में दो इंजन हैं एक आगे-दूसरा पीछे।

आगे वाला इंजन गाड़ी को पुल करने का काम करेगा तो वहीं दूसरा इंजन उसको पुश करेगा। इसका इंटीरियर भी बिलकुल नया है। ​अमृत भारत नॉन एसी ट्रेन है जबकि वंदे भारत एसी ट्रेन होती है। अमृत भारत में स्लीपर कोच होते हैं जबकि वंदे भारत सिटिंग ट्रेन है। ट्रेन में सामान रखने की पर्याप्त जगह और सीटें आरामदायक हैं।

ट्रेन में होंगी ये सुविधाएं
अमृत भारत ट्रेनों में आधुनिक मॉड्यूलर टॉयलेट भी हैं। अमृत भारत में कई मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और मोबाइल होल्डर भी लगे हैं। CCTV कैमरों से लैस ट्रेन की बोगियां, अत्याधुनिक शौचालय, बोगियों में सेंसर वाले वाटर टैप के साथ गॉर्ड और मेट्रो की तर्ज पर अनाउंसमेंट सिस्टम के इंतजाम इस नई ट्रेन में हैं। टॉयलेट के डिजाइन में भी बहुत सारे बदलाव किए गए हैं। खास तौर पर पानी का कम से कम इस्तेमाल हो इसकी व्यवस्था भी की गई है। वहीं, फिजिकली चैलेंज्ड लोगों के लिए टॉयलेट के स्पेस को बड़ा किया गया है।

वहीं, अगर सुविधा की बात करें तो  इसमें पैसेंजर की सुविधा के लिए ऊपर वाली सीट पर क्यूशन कवर लगाया गया है। इस ट्रेन में 22 कोच होंगे जिनमें लगभग 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बता दें, इस ट्रेन में 8 जनरल कोच होंगे और 14 स्लीपर कोच इसमें होंगे। वंदे भारत की तर्ज पर अमृत भारत की ड्राइवर सीट को भी डिजाइन किया गया है। इसमें कवच सिस्टम लगाया गया है। इस वजह से अगर सामने से कोई ट्रेन आ रही है तो पहले से कवच के जरिए ड्राइवर को पता चल जाएगा।

रेलवे स्टॉक कर रहे शानदार प्रदर्शन
वंदे भारत और अमृत भारत की सफलता पर सवार होकर पिछले कुछ समय में रेलवे की विभिन्न कंपनियां शेयर बाजार पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इनमें टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, इरकॉन इंटरनेशनल, आईएआरएफसी, रेल विकास निगम, बीईएमएल, रेलटेल, कंटेनर कॉर्प ऑफ इंडिया, आरआईटीईएस और आईआरसीटीसी शामिल हैं. इन्होंने निवेशकों की झोलियां भर दी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.