Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जन विश्वास यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी ने राबड़ी आवास में की भगवान शिव की पूजा, लिया आशीर्वाद

61

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 20 फरवरी यानी आज से मुजफ्फरपुर के सकरी नहर चौक स्थित खेल मैदान में आम जनता और राजद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जन विश्वास यात्रा का आगाज करेंगे।

यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी यादव ने अपनी मां राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अलावा आरजेडी के कई समर्थक भी आवास पर मौजूद रहे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हम आज से जनता के बीच जा रहे हैं। आज से जन विश्वास यात्रा शुरू होने जा रही है। नीतीश कुमार के पास गठबंधन बदलने का न तो कोई विजन है और न ही कोई कारण। हमने 17 महीने में जो काम किया, हम उसे जनता के सामने रखेंगे। सीएम नीतीश कुमार जनता के फैसले को कोई महत्व नहीं देते। जनता इसका जवाब देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.