Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों क... Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प...

कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच, कांग्रेस ने बुलाई बड़ी बैठक…

62

भोपाल। मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बड़ी बैठक बुलाई है। कांग्रेस पार्टी में हो रही टूट की खबरों को देखते हुए दिल्ली आलाकमान अलर्ट हो गया है। आपको बता दें की मध्य प्रदेश में इन दोनों सियासी घमासान मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नकुलनाथ अभी दिल्ली में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब अलर्ट हो गए हैं और एक बड़ी बैठक बुलाई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को एमपी कांग्रेस में टूट की खबरों को लेकर जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भंवर जितेंद्र सिंह मंगलवार को भोपाल आएंगे और सभी कांग्रेस विधायकों से चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि विधायकों को लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा करने का बोलकर बुलाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.