Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभा... अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप...

बिहार के दरभंगा में देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान झड़प, 10 से अधिक लोग घायल

55

दरभंगाः बिहार में दरभंगा जिले के कुछ हिस्सों में देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान हुई झड़पों में 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गृह विभाग ने शनिवार को एक परिपत्र जारी कर, दरभंगा जिले में विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए संदेश भेजने और त्वरित संदेश भेजने संबंधी सेवाओं को 19 फरवरी को दोपहर दो बजे तक निलंबित करने का निर्देश दिया। परिपत्र में कहा गया है, ‘‘कुछ असामाजिक तत्व लोगों के बीच वैमनस्य पैदा करने एवं अफवाहें फैलाने के मकसद से आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं।”

वहीं जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘दरभंगा के बहेड़ा इलाके में शुक्रवार को देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया… इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।” बयान में बताया गया है कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और अब तक 40 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया है कि 150 से अधिक नामजद और अज्ञात संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दरभंगा के बिशनपुर और हायाघाट थाना क्षेत्रों में भी दो समुदायों के बीच शुक्रवार को मामूली झड़प हुई। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भागलपुर जिले के लोदीपुर इलाके में भी इसी तरह की घटना हुई थी और स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.