Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

भगवामय होने जा रहें कमल और नकुल, अब इस कांग्रेस नेता ने दिया हिंट

47

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जा रहा है पूर्व सीएम कमल नाथ और नकुस नाथ कांग्रेस पार्टी से दशकों पुराना नाता तोड़ने वाले हैं। कमल नाथ आज दिल्ली जा रहें है इसके बाद सीधे अपने बंगले जाएंगे। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वो आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

कमल नाथ और नकुल नाथ के बीजेपी में जाने की अटकले इसलिए और तेज होती जा रहीं है क्योंकि हाल ही में नकुल नाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस हटा दिया। इसके बाद कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कई महीनों बाद अपनी प्रोफाईल में से कमलनाथ की फोटो हटाकर खुद की फोटो लगाई है। इसके बाद सियासी गलियारों में इस बातों ने और तूल पकड़ लिया है। जिसके बाद से लोगों ने ये मान लिया है कि कमलनाथ और नकुलनाथ कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि मध्यप्रदेश की सियासत आज क्या करवट लेती है।

 खबरों की मानें तो विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी में कमलनाथ का कद घटा है, जिसके बाद से वो नाराज चल रहे हैं। कमलनाथ पिछले 4 दिनों से अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लगातार अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर चर्चा की। बताया जा रहा है कि कल देर रात कमलनाथ और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना पांच दिवसीय छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर दिया और आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.