Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो... Chhatarpur Viral Video Action: क्लास में सोने और ताश खेलने पर गिरी गाज; छतरपुर जिला प्रशासन ने 3 शिक... Indore MP Congress News: राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला; जिला स्तर पर उठेगा... BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ...

“नीतीश को देखकर गिरगिट भी शर्मा जाता है”, किशनगंज में तेजस्वी और मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे ओवैसी

34

किशनगंज: एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) शुक्रवार को बिहार के सीमांचल में अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। पहले दिन असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली पंचायत के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला।

“नीतीश कुमार को देखकर गिरगिट भी शर्मा जाता है”
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार को देखकर गिरगिट भी शर्मा जाता है। मुख्यमंत्री कल तक कहते थे कि मर जाएंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी के साथ नहीं जाएंगे। तेजस्वी पर हमला करते हुए ओवैसी ने कहा कि इन दोनों तेजस्वी यादव घुम-घूम कर कह रहे हैं कि चाचा हमको छोड़कर चले गए। यही तेजस्वी यादव पौवाखाली के मेला मैदान में अपने संबोधन में बोले थे कि अगर हम सरकार में शामिल होंगे तो सीमांचल डेवलपमेंट कमेटी बनाकर इस क्षेत्र का विकास करेंगे। यही तेजस्वी यादव विगत दिनों हमारे पार्टी के चार गुलाब जामुन खाकर डकार गए। वह चारों विधायक जनता को क्या मुंह दिखाएंगे।

“नरेंद्र मोदी इन दोनों पंडित और पुजारी भी बन गए हैं”
ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी इन दोनों पंडित और पुजारी भी बन गए हैं, जो अपनी ही पार्टी का 370 सीट जीतने का भविष्यवाणी भी घूम-घूम कर कर रहे हैं। किशनगंज के कुछ नेता हमें और हमारी पार्टी के नेता को वोट कटवा कहते थे, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद का एजेंट कहते थे, उनका चेहरा आज पूरी तरह से काला हो गया है। अरे वही लोग और उसी के नेता नरेंद्र मोदी और आरएसएस के गोद में बैठकर चाय पी रहे हैं। सीमांचल के लोगों को सरकारी नौकरी में कम हिस्सेदारी मिली है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यही आरएसएस के लोग हमारे 500 साल पुराने मस्जिद को तोड़ने का काम किया है और विगत दिनों कई मदरसों में आग लगाने का काम किया है।

“हम सीमांचल के लोगों के हक की बात पहले भी करते थे और..”
एआईएमआईएम सुप्रीमो ने कहा कि हम सीमांचल के लोगों के हक की बात पहले भी करते थे और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि हमारे नेता जनाब अख्तरुल इमाम को लोकसभा के चुनाव में भारी मत देकर पार्लियामेंट भेजने का काम करें ताकि इमाम सीमांचल के हक और हुकुम की बात कर सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.