Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ...

सोने के लिए बेड पर आप भी बदलते हैं करवट? बदल लें ये आदतें

40

हेल्थ को सही रखना है तो डाइट के साथ-साथ सही नींद लेनी भी जरूरी है. अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेंगे तो हम बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कम से कम रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. नींद पूरी करने से आप तनाव से तो दूर रहते ही हैं लेकिन इसके साथ ही आपका शरीर भी रिपेयर होता है.

सोने के दौरान आपके सेल्स फिर से काम करने के लिए तैयार होते हैं. लेकिन आजकल वैसे भी भागदौड़ और स्ट्रेस के चलते लोगों को ठीक से नींद नहीं आ रही है. हालांकि, नींद नहीं आने का कारण सिर्फ यही नहीं बल्कि हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां भी इसकी वजह है. आइए आपको बताते हैं कि हमें किन सोने से पहले किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

खाना खाकर सोना

कुछ लोगों को आदत होती है कि वह खाना खाकर तुरंत सो जाते हैं. लेकिन नींद नहीं आने की वजह ये भी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने और खाने के बीच कम से कम तीन घंटों का अंतर होना चाहिए. अगर आप डिनर करने के बाद तुरंत ही सो जाएंगे तो इससे शरीर को खाना पचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. इससे अच्छी नींद नहीं आएगी.

ज्यादा पानी पीना

पानी पीना बेशक हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद है लेकिन सोने से पहले पिएंगे तो ठीक तरह से नींद नहीं आएगी. इससे आपको बार-बार यूरिन जाना पड़ेगा, जिससे आपकी नींद खराब होगी.

एक्सरसाइज करना

डिनर के बाद रात को कुछ लोग एक्सरसाइज जरूर करें. कुछ लोग तो वॉकिंग या जॉगिंग किए बिना सोते ही नहीं हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो एक्सरसाइज करने के बाद तुरंत सोना भी ठीक नहीं है. कुछ लोगों को लगता है कि थकने के बाद अच्छी नींद आती है लेकिन ऐसा करने से शरीर ज्यादा एक्टिव हो जाता है.

रात में प्लानिंग

अगर आप रात को सोते समय प्लानिंग करते हैं तो इससे भी आपकी नींद प्रभावित होती है. सोने से पहले प्लानिंग करना सही समय नहीं है. बेहतर नींद के लिए आप मेडिटेशन को करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.