Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

ग्वालियर-चंबल संभाग को मिली सौगात, पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत खोले जाएंगे 103 नए आंगनबाड़ी केंद्र

77

ग्वालियर। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्वालियर-चंबल संभाग के आदिवासी इलाकों में भी अब 103 नई आंगनबाड़ियां खोली जाएगी। प्रधानमंत्री जनजाती आदिवासी न्याय महाअभियान कार्यक्रम के तहत भारत सरकार ने इन आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वीकृति दी है। इसमें प्रदेश की सबसे पिछड़ी जनजातियों में सहरिया जनजाती शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रदेश में कुल मिलाकर 194 नवीन आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्वीकृति दी गई है। इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग के 103 आंगनबाड़ी केन्द्र शामिल हैं। इन नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खुलने से विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों के बच्चों को आंगनबाड़ी के माध्यम से उचित पालन-पोषण में सहायता मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.