Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...

रवींद्र जडेजा ने पहली बार टेस्ट मैच में किया ऐसा काम और जड़ दी सेंचुरी, इंग्लैंड हक्का-बक्का

37

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों ने धूम मचाई है. कप्तान रोहित शर्मा के बाद अब रवींद्र जडेजा ने भी सेंचुरी जड़ दी है, ये जडेजा के करियर की चौथी सेंचुरी है और कमाल की बात ये है कि ये उनके घर पर ही आई है. रवींद्र जडेजा ने 198 बॉल में 100 रन बनाए, इस दौरान 7 चौके और 2 छक्के जमाए.

ये पहली बार ही देखने को मिला कि रवींद्र जडेजा किसी टेस्ट मैच में सिर्फ 9वें नंबर पर ही बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने पहले टीम इंडिया को संकट से निकाला, कप्तान रोहित शर्मा के साथ 200 रनों की बड़ी पार्टनरशिप की और भारतीय टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाया.

लेकिन सेंचुरी से पहले रवींद्र जडेजा के साथ एक गलती भी हुई, उनकी एक कॉल की वजह से डेब्यू कर रहे सरफराज खान दौड़ पड़े और रनआउट हो गए. अपने डेब्यू में सरफराज खान काफी बेहतर खेल रहे थे और 62 रन बनाकर आउट हुए.

जडेजा ने टीम के लिए लिया रिस्क

टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने इस पारी में बड़ा रिस्क उठाया, क्योंकि वो अक्सर छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं लेकिन इस बार उन्हें पांचवें नंबर पर भेजा गया. भारतीय टीम को जब शुरुआत में ही 3 झटके लग गए थे, तब रवींद्र जडेजा को 9वें ओवर में ही बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ा.

यहां उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले पारी को संभाला, फिर 329 बॉल में 204 रनों की पार्टनरशिप की. जडेजा ने एक बार फिर साबित किया कि वो टेस्ट फॉर्मेट में भारत ही नहीं बल्कि इस वक्त पूरी दुनिया में सबसे बेस्ट ऑलराउंडर हैं, तभी वो टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 हैं.

रवींद्र जडेजा के टेस्ट शतक:

  • 175* बनाम श्रीलंका- 4 मार्च, 2022
  • 104 बनाम इंग्लैंड, 1 जुलाई 2022
  • 100* बनाम वेस्टइंडीज़, 4 अक्टूबर 2018

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.