Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सक्षमता परीक्षा पर केके पाठक के फरमान के खिलाफ सड़क पर शिक्षक, इस बीच आई राहत वाली खबर

66

बिहार में नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग के साथ पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं. शिक्षक सक्षमता परीक्षा में बैठे बिना उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. मंगलवार को बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले विराट शिक्षक सत्याग्रह आंदोलन का आह्वान किया गया है. इस सत्याग्रह में शामिल होने के लिए भारी संख्या में शिक्षक पटना पहुंचे हैं. राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हजारों की संख्या में नियोजित शिक्षकों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. शिक्षकों ने विधानसभा घेरने की चेतावनी दी है. नियोजित शिक्षकों की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की तरफ से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. शिक्षकों को आर ब्लॉक पर ही रोकने का इंतजाम किया गया है. इस बीच प्रदर्शन कर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग हमारे आंदोलन को रोकने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहा है. शिक्षकों ने कहा कि उनके रोकने के बाद भी हमलोग रुकने वाले नहीं हैं. हमारी मांगें जबतक पूरी नहीं हो जाती है हम आंदोलन करते रहेंगे.

केके पाठक के फरमान के खिलाफ प्रदर्शन

दरअसल शिक्षकों का विरोध शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के उस आदेश के खिलाफ है जिसमें सक्षमता परीक्षा में नियोजित शिक्षक के तीन बार फेल होने के बाद सेवा समाप्त करने की बात कही गई है. केके. पाठक ने यह फरमान जारी किया था कि लंबे समय से शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे नियोजित शिक्षकों को तीन बार में विभागीय परीक्षा पास करनी होगी. इसके बाद शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं. साथ ही शिक्षक ऑनलाइन परीक्षा और दूसरे जिलों में स्थापना का भी विरोध कर रहे हैं.

शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर

इस बीच शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है- शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं कि उनकी नौकरी चली जाएगी. ऐसा निर्णय सरकार के स्तर पर नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि समिति ने भी अनुशंसा की है इसके बाद सरकार पूरे मामले को देखेगी. शिक्षकों की बातों को सुनेगी, उनकी हितों को देखेगी. इसके साथ ही शिक्षामंत्री ने ये भी कहा-‘सरकार ने कभी नहीं कहा था कि बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.