Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो खाना शुरू कर दें ये 4 फूड्स

23

हमारा शरीर हड्डियों के ढांचे पर टिका हुआ है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर को चलने-फिरने में दिक्कत न हो, इसलिए हड्डियों को मजबूत रखें. 30 साल की उम्र में आते-आते हड्डियां थोड़ी कमजोर होने लग जाती है. ऐसे में हड्डियों में फ्रैक्चर होने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए फिजिकल हेल्थ की तर्ज पर अपनी हड्डियों का भी ख्याल रखें.

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम, मिनरल्स और फास्फेट बेहद जरूरी है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको डाइट में उन फूड्स को खाना चाहिए, जिससे हमारी मांसपेशियां और हड्डियां भी मजबूत हों. आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिन्हें खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं.

खाएं पालक

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पालक में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाई जाती है. हड्डियों को मजबूत रखना है तो कैल्शियम को डाइट में जरूर शामिल करें. आपको जानकर हैरानी होगी पालक खाने से हड्डियों को 25 फीसदी तक कैल्शियम मिल जाता है. इसमें फाइबर और विटामिन ए भी होता है.

योगर्ट

ज्यादातर लोगों का ये मानना है दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं. लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि योगर्ट में दूध से ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है. दूध के मुकाबले अगर योगर्ट ज्यादा खाते हैं तो इससे आपको कैल्शियम ज्यादा मिलेगा.

अनानास

अनानास में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है. इसके अलावा, पोटेशियम भी हाई मात्रा में पाया जाता है. ये हमारी बॉडी को बैलेंस करने में मददगार होता है. जिन लोगों को हड्डियों में दर्द रहता है या फिर कैल्शियम की कमी महसूस होती है, उन्हें अपनी डाइट में अनानास खाना चाहिए.

खाएं बादाम

बादाम में विटामिन ई के साथ-साथ प्रोटीन, जिंक और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो बादाम न सिर्फ दिमाग को तेज बनाता है बल्कि इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं. रोजाना रात को 4 बादाम भिगोकर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं. इसलिए अब से अपनी हड्डियों का ख्याल रखें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.