Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

बहन को स्कूल छोड़ कर घर लौट रहे 15 वर्षीय युवक को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

47

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर का है। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय युवक अपनी बहन को स्कूल छोड़ कर घर लौट रहा था। इस दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक ने उसे बुरी तरह से रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने 2 दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने शव को सड़क पर रख कर टायर जलाकर झरिया केंदुआ रोड को जाम किया।

इससे यातायात प्रभावित हो रही है और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। खबर लिखे जाने तक लोगों ने सड़क जाम किया हुआ है। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी मारपीट की गई है और मीडिया को भी कवरेज से रोका गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.