Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बाइक वाले विधायक बने कार वाले विधायक, पहली बार बाइक से भोपाल विधानसभा का सफर तय कर रहे थे सुर्खियों में

29

 रतलाम। रतलाम से बाइक चलाकर भोपाल विधानसभा पहुंचे सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के दिन बदल गए हैं। अब वे कार वाले विधायक जी हो गए हैं। विधायक ने बयान जारी कर बताया कि उन्होंने 30 लाख रुपए की नई कार खरीदी है। जिसमें 24 लाख रुपए का बैंक फाइनेंस है जबकि 6 लाख रुपए उन्होंने नकद जमा करवाए हैं जो कि मित्रों की मदद से उन्होंने इकट्ठा किया है। सैलाना विधायक के अनुसार उनका विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र है। ऐसे में उनके लिए हर जगह, हर समय बाईक से जाना संभव नहीं है। उन्हें कार की खासी जरूरत थी यही वजह है कि उन्होंने विधायक बनने के महज़ 2 महीने बाद ही कार फाइनेंस करवा ली।

रतलाम के सैलाना विधायक मध्य प्रदेश विधानसभा के पहले विधायक है जो भारतीय ट्राइबल पार्टी से आते हैं। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार उस समय पूरे देश में सुर्खियों में आए थे जब वे बाईक से ही पहली बार भोपाल विधानसभा पहुंच गए थे। लोगों ने उनसे पूछा तो पता चला कि वे बेहद गरीब है और आज भी झोपड़ी में ही रहते हैं। कमलेश्वर लॉ ग्रेजुएट है और उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है। सैलाना विधायक ने टिफिन बांटकर अपना खर्चा निकाला है। कमलेश्वर 2013 से ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ते आ रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता 2023 में मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.