Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

DRG बस्तर फाइटर एवं CRPF को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मारा गया 8 लाख का इनामी नक्सली चंद्रमा

17

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा डीआरजी बस्तर फाइटर एवं सीआरपीएफ 231 और नक्सलियों के बीच गुरुवार सुबह जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें हार्डकोर 8 लाख का इनामी नक्सली चंद्रना मारा गया। वही घटनास्थल से बड़ी तादाद में नक्सली सामग्री बरामद की गई है। दंतेवाड़ा एवं सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं सीआरपीएफ 231 का यंग प्लाटून का संयुक्त बल नक्सल गस्त सर्च अभियान पर रवाना हुए थे। 7 फरवरी को लगभग दुपहर गोंदपल्ली, परलागट्टा एवं  बड़ेपल्ली के बीच पहाड़ी जंगल में नक्सली एवं सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ उपरांत आसपास के क्षेत्र में सर्च करने पर एक माओवादी का शव बरामद हुआ। शव की पहचान माओवादी चन्द्रन्ना उर्फ सत्यम के रूप में हुई। जो वर्ष 2013 के पूर्व माड़ डिविजन का डीवीसी मेंबर पद पर था एवं विगत वर्षों से दक्षिण बस्तर डिविजन के जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था। एनकाउंटर में मिली कामयाबी के बाद जहां जवानों के हौसले बुलंद हैं। वही नक्सली बैकफुट पर नज़र आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.