Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

इसे कहते हैं इंसानियत! मुंबई लोकल के नीचे आया शख्स, भीड़ ने ट्रेन को धक्का देकर बचाई जान; देखें VIDEO

50

आपने कार और बस को धक्का लगाते तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या कभी ट्रेन को धक्का लगाते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है, तो अब देख लीजिए. फिर आपको समझाएंगे कि आखिर माजरा क्या है? फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर जंगल में लगी आग की तरह तेजी से फैल रहा है. वीडियो में भीड़ को एकजुट होकर मुंबई की एक लोकल ट्रेन को धक्का लगाते हुए देखा जा सकता है. लेकिन जब आप ऐसा करने के पीछे की उनकी वजह जानेंगे, तो तारीफ करते नहीं थकेंगे.

यह वीडियो मंबई के वाशी स्टेशन का है, जहां यात्रियों ने ट्रेन के पहिये के नीचे आए एक युवक को बचाने के लिए ट्रेन को ही धक्का लगाना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन चढ़ते समय फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया था. जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ मानवता का परिचय देते एकजुट हुई, फिर युवक को बचाने में लग गई. इस अनोखे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे ने भी इस घटना की पुष्टि की है. रेलवे क्लोज सर्किट टीवी फुटेज से पता चला है कि युवक दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पटरी को कूदकर पार करने की कोशिश करक रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया.रेलवे ने यात्रियों को अपनी सुरक्षा के लिए फुटओवर ब्रिज और अंडरपास का इस्तेमाल करने के लिए भी अलर्ट किया है.

यहां देखें वीडियो

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.