Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...

पाकिस्तान में चुनाव से एक दिन पहले आजाद उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय पर बम विस्फोट, 25 लोगों की मौत

42

क्वेटाः पाकिस्तान में संसदीय चुनाव होने से एक दिन पहले, बुधवार को दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय में एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 25 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए । प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जान अचकजई ने कहा, हमला बलूचिस्तान प्रांत के एक जिले पशीन में हुआ। उन्होंने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है और पुलिस ने कहा कि उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

 इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।  देश में, विशेषकर बलूचिस्तान में हाल ही में आतंकवादी हमलों में वृद्धि के बाद शांति सुनिश्चित करने के लिए पूरे पाकिस्तान में हजारों पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बावजूद बमबारी जारी है। बता दें कि अफगानिस्तान और ईरान की सीमा पर स्थित गैस समृद्ध बलूचिस्तान प्रांत दो दशकों से अधिक समय से बलूच राष्ट्रवादियों द्वारा निम्न-स्तरीय विद्रोह का स्थल रहा है। बलूच राष्ट्रवादी शुरू में प्रांतीय संसाधनों में हिस्सेदारी चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने स्वतंत्रता के लिए विद्रोह शुरू कर दिया।  पाकिस्तानी तालिबान और अन्य आतंकवादी समूहों की भी प्रांत में मजबूत उपस्थिति है।

इससे पहले  भी  खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में  पुलिस स्टेशन पर एक  बड़ा आतंकी हमला हुआ  जिसमें 10 पुलिसकर्मी मारे गए थे । यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ ।पुलिस ने सोमवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में एक पुलिस स्टेशन पर देर रात हुए हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मी मारे गए हैं, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले की तहसील दरबान में आतंकवादियों ने तड़के तीन बजे पुलिस थाने पर  चारों ओर से ग्रेनेड फेंकने के साथ ही भारी गोलीबारी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.