Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

CM मोहन ने दमोह घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए, कहा- MP में शांति बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

26

दमोह: दमोह में एक दर्जी और मौलाना के साथ कुछ लोगों ने मारपीट। घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय में आक्रोशित हो गया और बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने का घेराव करने पहुंच गए। मुस्लिम समुदाय की मांग थी कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी दौरान पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन मुस्लिम समुदाय फिर भी शांत नहीं हुआ और जमकर बवाल किया। इसके बाद पुलिस ने 40 लोगों पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। वहीं माहौल बिगड़ने पर सीएम मोहन यादव ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने कहा कि दमोह में उपद्रवियों ने कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस-प्रशासन ने समय पर संभाल लिया। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश में शांति बनाए रखना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला

दमोह जेल मस्जिद परिसर में एक दर्जी से शनिवार रात को चार युवाओं का विवाद हो गया। इस दौरान मस्जिद के पेश इमाम हाफिज रिजवान खान बीच बचाव करने आए तो आरोपी युवकों ने उनके साथ भी हाथापाई की और उनकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी लगते ही मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोग विरोध जताते हुए कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया नारेबाजी की। साथ ही कुछ लोगों ने सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास भी किया। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी और सभी को खदेड़ दिया। हालांकि चारों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और एक युवक की गिरफ्तारी भी हो गई। लेकिन मामला फिर भी शांत नहीं हुआ और समुदाय विशेष के लोग बवाल करते रहे।

पुलिस ने रात को ही निकाला फ्लैग मार्च

तनाव बढ़ता देख कोतवाली पुलिस ने रात को ही फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कसाई मंडी इलाके में घरों के बाहर खड़े लोगों को घरों के भीतर भेजा। मारपीट की इस घटना के देखते ही देखते धार्मिक विवाद का रंग ले लिया। पुलिस ने रात को ही विवाद करने वाले राजू ठाकुर, हल्ले शर्मा, विक्की शर्मा और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं रविवार को समुदाय विशेष के करीब 40 लोगों पर सांप्रदायिक उन्मांद फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.