Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इश्क में पड़े देवर-भाभी घर से भागे, बिहार पुलिस पकड़कर बेंगलुरु से ला रही थी वापस, दोनों MP में ट्रेन से कूदे…

23

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक प्रेमी जोड़ा चलती ट्रेन से कूद गया। कूदने वाले युवक और महिला रिश्ते में आपस में देवर भाभी है और बिहार के रहने वाले हैं। जो प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे थे, लेकिन बिहार पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और बेंगलुरु से संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से वापस ला रही थी। जैसे ही बैतूल के मुलताई के चिचन्डा स्टेशन के पास ट्रेन की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई दोनों ने छलांग लगा दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि प्रेमिका के सिर में चोट आई है।

बिहार के आरा जिले के रहने वाले अमित पासवान की पत्नी प्रियंका अपने मौसेरे देवर पंकज के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली। लेकिन अपने रिश्ते को परवान न चढ़ता देख दोनों करीब 25 दिन पहले घर से भाग निकले। पति की शिकायत पर पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों का बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति भी पुलिस टीम के साथ था। दोनों को पुलिस संघमित्रा एक्सप्रेस से वापस बिहार लेकर आ रही थी। इसी दौरान मुलताई के चिचन्डा के पास दोनों प्रेमी प्रेमिका ने ट्रेन से छलांग लगा कर भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि घटना के समय बिहार पुलिस की टीम ट्रेन के एसी डब्बे में बैठी थी। वहीं, प्रेमी जोड़ा दूसरे डब्बे में था। इस दौरान महिला का पति भी साथ था। प्रेमी जोड़े का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मामले को लेकर महिला के पति अमित कुमार ने बताया कि मौसी का लड़का मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर बेंगलुरु ले जाकर रह रहा था। हमने इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस को लेकर बेंगलुरु गए थे, वहां से इन्हें वापस लेकर आ रहे थे। मौका पाकर दोनों ट्रेन से कूद गए। हमारी शादी को तीन साल हो चुके हैं और एक तीन साल की बेटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.