Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

सिवनी में चलती कार बनी अचानक आग का गोला, लोगों ने कूदकर बचाई जान..

50

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले कारीरात ग्राम के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। समय रहते कार में सवार लोगों ने अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया जा सका ,कार में आग लगने से कार सवार लोगों में हड़कंप मच गया था।

कार में आग लगाता देख कर कार सवार लोग कार से कूद गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी।  समय रहते लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। कार में आग किन कारण के चलते लगी है। फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.