Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व...

सीधी में विरप्पन ने दी दस्तक, पिता ने अपने ही 10 महीने के बच्चे के साथ किया ऐसा काम

26

सीधी। वीरप्पन जिसके नाम से लोग डर जाते हैं जिसके नाम से अब तक कई फिल्में भी बन चुकी हैं। वह अब सीधी में आ चुका है। ये हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि वीरप्पन ने जिस प्रकार अपने बेटे की हत्या कर दी थी। इस प्रकार सीधी में भी एक व्यक्ति ने अपने बेटे को रोता देख उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले की जहां मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को मारकर पास के खेत मे गड्ढा खोदकर दफना दिया। 4 दिन बाद इस अंधी हत्या का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है।

दरअसल, पूरा मामला 29 जनवरी को गिजवार मौहरी टोला में एक बच्चे का अज्ञात शव दिखाई दिया था जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। यह किसी को पता नहीं था की वो बच्चे का शव किसका है। जिसके बाद आज कड़ी मसक्कत के बाद बच्चे के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी मझौली ने जानकारी देते हुए बताया है की मौत का आरोपी उसका पिता ही निकला है।

ग्राम गिजवार सदनिहा टोला का आरोपी पिता प्रदीप सिंह गोड़ पिछले दो साल से अपनी प्रेमिका विभा सिंह गोड़ के साथ सूरत में था। आरोपी ने बताया की मृतक बच्चा आर्यन सिंह उसी का बेटा है। इस संबंध में परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी। वही दोनों अपने बच्चे आर्यन सिंह गोड़ को लेकर घर आ रहे थे जहां रीवा पुराना बस स्टेंड पर जाकर विभा सिंह द्वारा प्रदीप सिंह गोड़ के साथ गांव ससुराल जाने से मना करने पर प्रदीप अकेले अपने बेटे आर्यन को लेकर 25 जनवरी को रात करीबन 10.30 बजे अपने घर गिजवार आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.