Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

“आडवाणी को भारत रत्न मिलने से ऐसे व्यक्तियों को प्रेरणा मिलेगी”, सीएम यादव ने दी बधाई

40

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवानी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी है। इसके बाद बड़े-बड़े नेताओं का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी लाल कृष्ण आडवानी को बधाई दी है।

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनको सम्मान मिलने से साफ सुथरा और लंबा जीवन व्यक्ति जीने वाले व्यक्तियों को प्रेरणा मिलेगी। आपातकाल के दौरान उनकी अहम भूमिका रही, लोकतंत्र के सेनानी रहे हैं। भगवान राम के बड़े अभियान को लेकर भी लालकृष्ण आडवाणी ने हमारी जनता भावनाओं का नेतृत्व किया। आडवाणी जी का ही मार्गदर्शन में पूरा देश उनके पीछे चला। उनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई देते हुए कहा कि देश के लोकप्रिय नेता को भारत रत्न मिला है उन्हें बधाई शुभकामनाएं।

इस दौरान बीजेपी की बैठकों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से क्लस्टर के प्रभारी, लोकसभा के संयोजक प्रभारी,लोकसभा के विस्तारक लोकसभा की बैठक हुई है। आज से चुनाव का आगाज हो रहा है। हर बूथ पर 10% वोट शेयर के लक्ष्य के साथ बीजेपी ने चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। लोकसभा 2019 में 58% वोट शेयर मिला था इसबार 68 से 70% वोट शेयर हमारा संकल्प है। भारतीय जनता पार्टी हर बूथ जीतेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.