Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड...

पन्ना में युवती को सांप ने काटा, डब्बे में जहरीला सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया पिता, मचा हड़कंप…

45

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने डस लिया, इसके बाद परिजनों को जानकारी लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंचे, लेकिन युवती के पिता ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त जहरीले सांप को पकड़ लिया, और डब्बे में बंद करके जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंचा, जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में हंगामा मच गया।

इतना ही नहीं ड्यूटी डॉक्टर भी जहरीले सांप को फड़फड़ाता देख अचंभित हो गए…कि कैसे एक पिता ने अपनी पुत्री के लिये अपनी जान दाँव पर लगा दी… बता दें की मामला पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खेजड़ा मंदिर के पास का है, जहां घर में सोते समय एक 20 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने काट लिया, युवती ने जैसे ही सांप को भागते हुए देखा, तो तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी परिजन उसे आनन – फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए।

लेकिन युवती के पिता उक्त जहरीले सांप को पकड़ने में जुट गए और कड़ी मशक्कत कर सांप को पकड़कर एक डिब्बे में डाल लिया, और डॉक्टर को दिखाने के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंच गए। इस दौरान सभी लोग हैरान होकर डब्बे में कैद सांप को देखते रहे डॉक्टर भी डरे सहमे सांप को देखते रहे, और युवती का उपचार करते रहे, फिलहाल युवती का उपचार जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी है.।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.