Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

तंत्र-मंत्र के शक में बुजुर्ग के साथ आमानवीय करतूत, सरसों के पत्ते पर खिलाई गंदगी, फिर दी ऐसी धमकी

24

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश ग्वालियर देहात के एक गांव में चार लोगों के द्वारा एक आमानवीय करतूत करने का मामला सामने आया है। तंत्र मंत्र के शक में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई और इतना ही नहीं उसे सरसों के पत्ते पर गंदगी खिलाई है। घटना आंतरी थाना क्षेत्र के निहोना गांव की है। इस घटना की शिकायत बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर की। वहीं पुलिस ने इसकी शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 दरअसल ग्वालियर देहात आंतरी थाना क्षेत्र के निहोना गांव निवासी वीरेन्द्र यादव खेती किसानी का काम करते है। लेकिन इसी गांव में रहने वाले श्यामवीर गुर्जर और उसका बड़ा भाई जनक सिंह गुर्जर उसे पर लोगों के ऊपर तंत्र-मंत्र कर बीमार करने का शक करते हैं। इसी शक के चलते श्यामवीर और जनक ने उसके घर में घुस कर मारपीट की। फिर उसे बाहर खींचकर पीटा और घसीटते हुए खेत पर ले गए। पत्नी लक्ष्मी बचाने आई तो उसे भी मारा।

यहां श्यामवीर ने अपने साथी राकेश, बंटी, दीनू और कल्ला नाई को बुला लिया। यहां चारों एक सरसों के पत्ते पर मैला ले आए। जहां जबरिया उसे मैला खिलाया फिर धमकी दी गांव छोड़ दो वरना जीने नहीं देंगे। अपने साथ हुई इस बेज्जती की शिकायत लेकर फरियादी थाने पहुंचा और शिकायत की। वही पुलिस ने इसकी शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.