Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

राहुल गांधी की गाड़ी पर हमला बंगाल में नहीं, बल्कि इस राज्य में हुआ … सीएम ममता बनर्जी का दावा

20

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गाड़ी पर उनके राज्य में नहीं, बल्कि बिहार में हमला किया गया। हालांकि उन्होंने इस घटना की निंदा की और कहा कि जब इस गाड़ी ने राज्य (बंगाल) में प्रवेश किया तब उसका पिछला शीशा पहले से टूटा हुआ था।

बंगाल में नहीं, कटिहार में हुई घटना 
सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मुझे संदेश मिला कि राहुल गांधी की कार पर पथराव किया गया। मैंने पता किया कि दरअसल क्या हुआ, तब मैंने पाया कि यह घटना बंगाल में नहीं बल्कि कटिहार में हुई। जब यह कार बंगाल आयी तब उसका शीशा पहले से टूटा हुआ था.. मैं इस घटना की निंदा करती हूं। यह कुछ नहीं बल्कि ड्रामा है।” वह यहां एक जनवितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

शायद उनके मन में कुछ गुस्सा रहा हो
कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत जिस कार में गांधी सफर कर रहे थे, उस पर बुधवार को अज्ञात लोगों ने पथराव किया। इस घटना में कार का पिछला शीशा टूट गया था लेकिन गांधी को कोई चोट नहीं पहुंची। बनर्जी ने यह संदेह भी व्यक्ति किया कि यह घटना बिहार में लोगों के गुस्से की अभिव्यक्ति भी हो सकती है जहां नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड विपक्षी ‘इंडिया’ घठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा नीत राजग में लौट गया। तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, ‘‘ ….नीतीश (कुमार) ने हाल में भाजपा से हाथ मिलाया है और शायद उनके मन में कुछ गुस्सा रहा हो।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.