Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

विश्व एक्वेटिक स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी इंदौर की ये बेटी, चुनौती पेश करने वाली बनी पहली महिला खिलाड़ी

38

इंदौर। दोहा में होने वाली स्पर्धा के लिए इंदौर की रहने वाली पलक शर्मा का चयन हुआ है। इंदौर की पलक शर्मा विश्व एक्वेटिक स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ ही करोड़ों देशवासियों के उम्मीदें पलक से जुड़ी हुई है। बता दें कि शहर की यह गोताखोर बेटी पिछले कई वर्षों से स्वयं से उम्र में बड़ी खिलाड़ियों से मुकाबला जीत कर पदक जीततें आ रही है।

दरअसल, मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली पलक शर्मा का चयन दोहा में होने वाली स्पर्धा में हुआ है। जिसमें पलक विश्व एक्वेटिक स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ ही पलक स्पर्धा में चुनौती पेश करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनेंगी। साल 2019 में भारत की ओर से एशियन एज ग्रुप में भी पलक ने चुनौती पेश की थी। साथ ही दो स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम करने में कामियाब हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.